होली के दिन क्या करेंhello
 

होली के जलने के बाद वहां से आग अपने घर लानी चाहिये | घर में गोबर के उपले से आग जला कर उसमे नारियल की गरी और गेहूं की बाली भून कर खानी चाहिये | होली के दिन ऐसा करने से दीर्घायु और समाज में सम्मान प्राप्त होता है | यह क्रिया रात में होली जलने के बाद और सूर्योदय के पहले करनी चाहिये |
रात में होली जलाने के बाद भोर के समय घर के बीच एक चौकोर टुकड़ा साफ़ करके उसमे ‘ क्लीं ’ लिख कर उसमे कामदेव का पूजन करना चाहिये | कामदेव को पांच अलग – अलग रंग के फूल अबीर, गुलाल, सुगंध और पक्वान अर्पित करने चाहिये | पूजा के उपरान्त पति देह में रति का वास हो जाता है | ये होली का परम आवश्यक कृत्य है |