होली का रंग छुड़ाने के टिप्सhello
 

1- दो चम्मच नींबू के रस में आधी कटोरी दही मिलाएं इस उबटन रंगवाले हिस्सों में लगाएं फिर कुछ देर लगा रहने के बाद ताजे या गरम पानी से नहा लें। इससे आपका रंग जरूर उतर जाएगा।

2- संतरे के छिलके को मसूर दाल और बादाम के साथ दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को उबटन की तरह लगाएं। इससे रंग तो उतरेगा ही साथ ही आपका चेहरा भी साफ होकर निखर उठेगा।

3- खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाबजल और एक चम्मच विनिगर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस मिश्रण से चेहरा धोने से भी रंग निकल जाता है।

4- बेसन, मीठा तेल और मलाई इन तीनों को जरूरत के अनुसार लेकर इसमें हल्का सा पानी मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरेे के साथ-साथ अपने हाथ व पैरों पर लगाएं। फिर इसे सुखने दें, सुखने के बाद हाथ से मसल कर इसे निकाल दें। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

5- खीरे को कद्दूकस करें फिर उसके रस को दूध में मिलाकर बेसन या आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है।

6- अगर रंग ज्यादा गहरा हो तो आप केरोसिन तेल में एक कपड़ा भिंगोकर जहां रंग लगा हो वहां हल्के हाथ से रगडें। इससे आपके शरीर पर लगा रंग निकल जाएगा।

7- नहाने के बाद शरीर पर क्रीम लगाना न भूलें।